Coolie Vs War 2 Box Office: ‘कुली’ का धमाका, ‘वॉर 2’ से 5 गुना ज्यादा टिकटों की बिक्री, रजनीकांत ने किया ऋतिक को चारों खाने चित

Coolie Vs War 2 Box Office: फिल्म वेट्टैयन के बाद रजनीकांत एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म का क्लैश ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मूवी से होने वाली है.

Coolie vs War 2 Advance Booking: लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, आमिर खान, उपेंद्र, श्रुति हासन अहम किरदार में हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. रजनीकांत की फिल्म का टकराव ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 से होगी. एडवांस बुकिंग में अभी कौन आगे है, इसके बारे में बताते हैं.

एडवांस बुकिंग में वॉर 2 या कुली, कौन आगे है?

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ऋतिर रोशन की फिल्म वॉर 2 को रजनीकांत की कुली से ज्यादा स्क्रीन भारत में मिला है. जहां रजनीकांत की कुली को पैन इंडिया 7,338 शो मिल रहे और वॉर 2 के 8,510 शो लगाए जाएंगे (12 अगस्त सुबह 9 बजे तक के आंकड़े). ज्यादा शो के साथ आगे रहने के बावजूद भी वॉर 2 ने पहले की एडवांस बुकिंग में 1,26,287 टिकट बेचे हैं. जबकि कुली इससे अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कुली ने पहले दिन 8,35,850 टिकट बेचे हैं. उम्मीद की जा रही है कि कुली पहले दिन वॉर 2 से अच्छा कलेक्शन करेगी. हालांकि अभी भी ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म के पास अभी भी कमाई करने का समय है.

कौन करेगा जबरदस्त कमाई ओपनिंग डे पर?

कमाई के मामले में वॉर 2 ने रिलीज डे के लिए एडवांस बुकिंग से 4.11 करोड़ की कमाई की है. ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर मूवी 8.54 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली है. जबकि कुली ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से अबतक 17.72 करोड़ कमा लिए हैं. ये वॉर 2 से कई गुणा ज्यादा है. ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर देखें तो रजनीकांत की फिल्म करीब 24.28 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है.

यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >