Cocktail 2: 12 साल बाद बनेगा दीपिका पादुकोण की ‘कॉकटेल’ का सीक्वल, सैफ की जगह फिल्म में कबीर सिंह की एंट्री, रिपोर्ट

Cocktail 2: दीपिका पादुकोण की साल 2012 में आई रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल बनने जा रहा है. साथ ही फिल्म को लेकर बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर का भी नाम सामने आया है. आइए बताते हैं पूरी जानकारी.

Cocktail 2: साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का अब 12 साल बाद सीक्वल बनने जा रहा है. फिल्म के पहले भाग में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि, अभी पार्ट 2 की पूरी स्टार कास्ट की कोई अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का नाम जुड़ता सामने आ रहा है. वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर ने फिल्म साइन नहीं किया है लेकिन फिल्म को लेकर कमिटमेंट दे दी है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

कॉकटेल की सीक्वल का प्रोडक्शन

Peepingmoon.com की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की आई 12 साल पहले की फिल्म ‘कॉकटेल’ के सीक्वल का प्रोडक्शन साल 2025 में शुरू होगा. इस फिल्म के मेकर्स स्त्री 2 बनाने वाले मैडॉक फिल्म्स कंपनी हैं. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे.

शाहिद कपूर को पसंद आई फिल्म की कहानी

कॉकटेल 2 के एक करीबी सोर्स ने पीपिंगमून को बताया कि दिनेश विजान और होमी अदजानिया कई समय से पार्ट 2 पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं और अब फिल्म की कहानी भी तैयार हो गई है. इस कहानी को जब मेकर्स ने कबीर सिंह फेम एक्टर शाहिद कपूर के सामने रखा तब वह उन्हें बहुत पसंद आई और वह फिल्म करने को तैयार हो गए.

कॉकटेल 2 का प्लॉट

कॉकटेल 2 एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी, जो दोस्ती और प्यार के उलझे हुए रिश्तों पर केंद्रित होगी. इससे पहले भाग में फिल्म की कहानी दीपिका, सैफ अली खान और दिशा के लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है.

Also Read: Mirzapur The Film: भौकाल होगा और एक जबरदस्त…, मुन्ना भैया ने मिर्जापुर फिल्म पर दी बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >