करुप्पु की ग्रैंड सक्सेस पर सीएम विजय का रिएक्शन, जानिए क्या बोले एक्टर

Karuppu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की शानदार सफलता पर उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं. एक्टर ने फिल्म की पूरी टीम की मेहनत की तारीफ की.

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. रिलीज के बाद से ही ‘करुप्पु’ लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब इस फिल्म को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की तरफ से भी खास शुभकामनाएं मिली हैं. फिल्म की टीम ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की.

मुख्यमंत्री विजय ने दी ‘करुप्पु’ टीम को बधाई

‘करुप्पु’ की टीम ने फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय फिल्म टीम के साथ नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय जी ने हमारे निर्माता एस. आर. प्रभु को सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की शानदार सफलता पर दिल से शुभकामनाएं और बधाई दी है.

बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है फिल्म

निर्देशक आरजे बालाजी की इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई हुई है. फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा और एक्शन का दमदार मिश्रण देखने को मिल रहा है. फिल्ममेकर्स के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में करीब 147 करोड़ की कमाई कर ली है. यही वजह है कि फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा अलावा इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी है. यह फिल्म 15 मई को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गरजा सूर्या का ‘करुप्पु’ अवतार, चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >