Chunky Panday Net Worth: ‘हाउसफुल’ के आखिरी ‘पास्ता’ कितने करोड़ के मालिक हैं, असली नाम जानकर चौंक जाएंगे

Chunky Panday Net Worth: हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया. फिल्म में चंकी पांडे एक बार फिर अपने फेमस किरदार ‘पास्ता’ के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस मौके पर जानिए चंकी पांडे की कुल संपत्ति कितनी है.

Chunky Panday Net Worth: हाउसफुल 5 का ट्रेलर आ चुका है, जो काफी मजेदार है. ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और मूवी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा, संजय दत्त, डिनो मोरिया, रंजीत और निकितिन धीर नजर आएंगे. फिल्म में इन सारे कलाकारों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. आइए आज आपको चंकी पांडे का नेट वर्थ बताते हैं.

चंकी पांडे का नेट वर्थ

फिल्म हाउसफुल में आखिरी पास्ता के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई है. फिल्म में उनके बोलने के स्टाइल को दर्शकों ने काफी पसंद किया. एक बार फिर से वह हाउसफुल 5 में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते दिखेंगे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म’आग ही आग से’की थी, जो साल 1987 में रिलीज हुई थी. उन्होंने बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 150 करोड़ रुपये के मालिक हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ‘बॉलीवुड इलेक्ट्रिक’ नाम के कंपनी के मालिक हैं, जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है. एक फिल्म के लिए वह 5-6 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.

चंकी पांडे का असली नाम जानते हैं?

बहुत क लोगों को पता होगा कि चंकी पांडे का रियल नेम सुयश पांडे है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने भावना से साल 1998 में शादी की थी. उनकी दो बेटियां अनन्या पांडे और अलाना पांडे हैं. एक इंटरव्यू में भावना ने रिवील किया कि उनके पेरेंट्स चंकी संग उनकी शादी को लेकर श्योर नहीं थे. इस पर भावना ने बताया कि उनके पेरेंट्स फिल्म इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे और उनकी करियर को लेकर चिंतित थे. हालांकि बाद में उनके माता-पिता मान गए. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि भावना से शादी करने के बाद उनकी लाइफ बदल गई. चंकी ने बताया कि मेरी तो लाइफ बदल गई शादी के बाद. मैं एकदम सबसे लो फेज में था अपने करियर में. इंडिया छोड़कर बंगलादेश में काम कर रहा था.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >