Chhaava Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर विक्की कौशल की फिल्म छावा हिट होगी या फ्लॉप? करेगी इतने करोड़ की कमाई

Chhaava box office Collection Day 1: लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित छावा रिलीज हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म विक्की कौशल स्टारर फिल्म दमदार कमाई कर सकती है.

Chhaava box office Collection Day 1: विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने आज वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था. एक्स पर मूवी के रिव्यूज अच्छे आ रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म को साढ़े चार स्टार दिए है और इसे शानदार बताया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रुझान आने लगे हैं. शुरुआती एडवांस बुकिंग के रुझानों की मानें तो मूवी ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई कर सकती है.

छावा पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. ये भी उम्मीद जताया जा रहा कि मूवी नेट डोमेस्टिक कलेक्शन में 22 करोड़ का आंकड़ा टच कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो साल 2025 की ये अबतक की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी. बता दें कि स्काई फोर्स जो 24 जनवरी को रिलीज हुई थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

लवयापा, बैडएस रविकुमार का होगा बुरा हाल

इन दिनों सिनेमाघरों में सनम तेरी कसम, लवयापा, बैडएस रविकुमार जैसी मूवीज लगी हुई है. हालांकि छावा को थोड़ी टक्कर सनम तेरी कसम देगी. इसके अलावा लवयापा और बैडएस रवि कुमार इसके सामने कहीं नहीं टिकेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 110 करोड़ रुपये है. इसमें डायना पेंटी, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता भी हैं. उम्मीद की जा रही है ये एक्शन फिल्म विक्की के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म होगी.

विक्की कौशल ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

छावा के रिलीज से पहले विक्की कौशल ने प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाई. इस दौरान एक्टर ने मीडिया से कहा, “मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहा था. अब जब मैं आज यहां हूं, तो मैं बहुत अच्छा और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >