Cannes 2024: गोल्डन ड्रेस में सोने सी चमकती दिखी जैकलीन फर्नांडीज, ब्लू ड्रेस में कयामत बनकर रेड कार्पेट पर उतरीं उर्वशी रौतेला

77वें कान्स फिल्म महोत्सव में जैकलीन फर्नांडीज ने गोल्डन आउटफिट कैरी किया था. इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लगी. वहीं, उर्वशी रौतेला ने भी कान्स से अपना एक और लुक शेयर किया है, जिसमें वो ब्लू ड्रेस में दिखी.

Cannes 2024: 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने डेब्यू किया. इस दौरान रेड कार्पेट पर उर्वशी ने गोल्डन शिमरी ड्रेस पहना था और इसमें वो काफी हसीन दिख रही थी. इस लुक से उन्होंने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरों के साथ फैंस को अपडेट दे रही हैं. उन्होंने कान्स से अबतक तीन लुक शेयर किए हैं. अब उन्होंने अपना एक आउटफिट शेयर किया है, जो एक्ट्रेस ने एमिलिया पेरेज़ के प्रीमियर के आगमन के दौरान पहना था. इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है.


कान्स में जैकलीन फर्नांडीज का डेब्यू
जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई. रेड कार्पेट के लिए उन्होंने शिमरी बॉडी हगिंग गाउन चुना था. इस आउटफिट को मिकेल डी कॉउचर ने डिजाइन किया था. उनकी आंखों, गालों और लिप्स पर हल्के गुलाबी रंग का मेकअप दिखा और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था. उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रेड कार्पेट पर पोज देते दिख रही है. वीडियो में वो बेहद हसीन लग रही है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप इसमें बहुत क्लासी और सुंदर लग रही.

Cannes 2024: हाई स्लिट व्हाइट गाउन में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, फैंस बोले- अप्सरा लग रही

Cannes 2024: ऑरेंज गाउन में कियारा आडवाणी दिखीं अप्सरा सी, ऐश्वर्या राय का स्टाइलिश लुक देख हो जाएंगे उनके दीवाने


उर्वशी रौतेला ने शेयर किया अपने ये लुक
वहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन रेड कार्पेट के लिए उर्वशी रौतेला ने ब्लू वॉल्यूमिनस गाउन चुना था. इस गाउन में वो खूबसूरत हसीना से कम नहीं लगी. इस लुक को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “77वां फेस्टिवल डे कान्स 2024 #EmiliaPerez के प्रीमियर पर सेलेना गोमेज के साथ. इस स्ट्रैपलेस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने कस्टम मेड रेप्टाइल नेकलेस पहना था, जिसने सबको ध्यान अपनी ओर खींचा. ये गुलाबी, चांदी और नीले रत्नों से जड़ा है और सामने में इसके एक नीला पत्थर था. इसके साथ उन्होंने रिंग, कंगन और ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >