Box Office Report: ये जवानी है दीवानी ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, कमा लिए इतने करोड़

Box Office Report: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आइये जानते हैं 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी.

Box Office Report: “मैं उड़ना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं… गिरना भी चाहता हूं, बस, रुकना नहीं चाहता!” साल 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ये जवानी है दीवानी का यह पॉपुलर डायलॉग आज भी रणबीर कपूर के फैंस नहीं भूले हैं. इसी को देखते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने इस कल्ट मूवी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया है. आइये जानते हैं 12 साल बाद बनी और नैना की लवस्टोरी को दर्शकों ने कितना ज्यादा पसंद किया.

ये जवानी है दीवानी का एडवांस बुकिंग रहा शानदार

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी 3 जनवरी को कुछ थियेटर्स में फिर से रिलीज हुए. । 2013 की यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम हो रही है, बावजूद इसके एडवांस बुकिंग में यह शानदार रहा. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले ही 26,000 से अधिक टिकट बेच चुकी है. यह आंकड़ा वरुण धवन की बेबी जॉन सहित कुछ हालिया हाई-प्रोफाइल एक्शन फिल्मों को टक्कर देता है.

ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस करेगी इतनी कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो ये जवानी है दीवानी ओपनिंग डे पर लगभग 3 करोड़ की कमाई करेगी. 2013 में मूवी ने भारत में 188.57 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 318 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये जवानी है दीवानी की क्या है कहानी

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, ये जवानी है दीवानी चार दोस्तों की कहानी है, जो अपनी लाइफ जीने के लिए एक ट्रिप पर निकलते हैं. यहां उनकी लाइफ को देखकर नैना (दीपिका पादुकोण) को लगता है कि उसने पढ़ाई के लिए कितना कुछ मिस कर दिया है. बाद में उसे रणबीर कपूर से प्यार हो जाता है. दोनों कैसे एक दूसरे से मिलते हैं, यह तो आपको थियेटर जाकर ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release: थियेटर्स में फिर दिखेगी नैना और बनी की लवस्टोरी, अभी नोट कर लें डेट

यह भी पढ़ें- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेटी दुआ संग करवाया क्यूट फोटोशूट, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >