Box Office Report: थामा, कांतारा चैप्टर 1, हक या एक दीवाने की दीवानीयत? बॉक्स ऑफिस पर कौन अव्वल और कौन फिसड्डी

Box Office Report: कांतारा चैप्टर 1 ने 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है. वहीं, थामा और एक दीवाने की दीवानीयत स्थिर कमाई कर रही हैं. जबकि, इमरान हाश्मी की हक धीमी गति से आगे बढ़ रही है. ऐसे में जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी है.

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज हुए एक महीना से अधिक हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके शोज अब भी जारी हैं. इसके साथ ही, ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ ने भी स्थिर पकड़ दिखाई है. वहीं, इमरान हाश्मी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ धीरे-धीरे कमाई आगे बढ़ा रही है. ऐसे में आइए देखते हैं किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड कैसा है.

‘थामा’ ने पार किया 130 करोड़ का आंकड़ा

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर रोमांटिक-हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 0.4 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 131.45 करोड़ तक हुई है. हालांकि, यह अर्ली रिपोर्ट्स हैं और शाम के शोज के बाद इनमें बदलाव संभव है. लेकिन फिलहाल डे 21 को रफ्तार सुस्त नजर आ रही है.

40वें दिन भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जादू बरकरार

ऋषभ शेट्टी की पौराणिक ड्रामा ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 40वें दिन sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 0.12 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद टोटल बिजनेस हर भाषाओं में 618.5 करोड़ तक पहुंच गया है. अब यह फिल्म 2025 की बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

हक की कमाई कछुए की चाल से आगे बढ़ी

इमरान हाश्मी और यामी गौतम स्टारर ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांच दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, हक ने 0.33 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद टोटल आंकड़े 10.33 करोड़ तक पहुंचे हैं. हालांकि, शाम के शोज अभी बाकी हैं, जिसके बाद 5वें दिन की फाइनल रिपोर्ट सामने जाएगी.

एक दीवाने की दीवानीयत बनी क्लीन हिट

30 करोड़ के बजट पर बनी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक-ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ अब दोगुनी कमाई करते हुए क्लीन हिट बन गई है. कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 0.5 करोड़ कमाए. इस तरह टोटल कलेक्शन 75.45 करोड़ तक गया है. यह भी अर्ली रिपोर्ट्स हैं और नाईट शोज अभी बाकी हैं.

बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम?

आंकड़ों से साफ है कि कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर सिंहासन पर बैठी है. वहीं, थामा और एक दीवाने की दीवानीयत कुर्सी पकड़े खड़ी हैं. जबकि, हक धीरे-धीरे भीड़ में पीछे सरक रही है.

यह भी पढ़ें- Jeetendra Health Update: धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद, दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र के स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट, बेटे तुषार कपूर ने बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >