Box Office Report: 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर', 'दायरा' या 'वाइब'... बॉक्स ऑफिस पर कौन हुआ चौपट और कौन बना सिकंदर?

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 19 सितंबर को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जहां करीना कपूर की 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' पाई-पाई जोड़ रही हैं, वहीं 43 दिन पुरानी 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' ने करोड़ों बटोर कर भौकाल मचा रखा है. जानिए शनिवार को किस फिल्म ने मारी बाजी और कौन हुआ ढेर.

Box Office Report 19 September: सिनेमाघरों में इस वक्त फिल्मों का तगड़ा घमासान देखने को मिल रहा है. पर्दे पर तीन नई फिल्मों ने एंट्री मारी, लेकिन असली बाजी तो पुरानी फिल्में ही मार रही हैं. एक तरफ करीना कपूर और कुणाल खेमू की नई रिलीज पाई-पाई जोड़ रही हैं, तो दूसरी तरफ हफ्तों पुरानी फिल्में अब भी करोड़ों में खेल रही हैं. आइए जानते हैं कि शनिवार को टिकट खिड़की पर किसका सिक्का चला और कौन औंधे मुंह गिरा.

करीना की 'दायरा' को नहीं मिल रहे दर्शक

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' की हालत टिकट खिड़की पर काफी पतली दिख रही है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था. शनिवार को थोड़ी बढ़त तो मिली, मगर कमाई सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई. दो दिनों में फिल्म कुल 2.60 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है. सिनेमाघरों में 100 में से सिर्फ 18 सीटें ही भर पा रही हैं.

कुणाल खेमू की 'वाइब' ने पकड़ी थोड़ी स्पीड

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की फिल्म 'वाइब' का हाल करीना की फिल्म से थोड़ा बेहतर रहा. वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने शनिवार को 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद अब दो दिनों में 'वाइब' की कुल कमाई 4.35 करोड़ रुपये हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Preity Zinta Politics Entry: क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया प्लान

देसी फिल्मों पर भारी पड़ी अंग्रेजी फिल्म 'रेजिडेंट ईविल'

हॉलीवुड फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' ने नई रिलीज के मामले में बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है. इस डरावनी एक्शन फिल्म ने शनिवार को अकेले 3.20 करोड़ रुपये बटोर लिए. दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने 5.80 करोड़ रुपये कमाकर नई रिलीज की लिस्ट में पहला नंबर हासिल कर लिया है.

43 दिन बाद भी नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की आंधी

नई फिल्मों के आने से 'हनुमान अंश' की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है. फिल्म को सिनेमाघरों में डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन दर्शक अब भी इसे देखने टूट पड़ रहे हैं. शनिवार यानी 43वें दिन फिल्म ने सीधे 5 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर डाला. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि दुनिया भर में यह 316.30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'मिर्जापुर' का भौकाल

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की 'मिर्जापुर: द मूवी' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म ने शनिवार को जबरदस्त पकड़ दिखाते हुए 4.50 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले. इस ताजा कमाई के साथ फिल्म का कुल भारत कलेक्शन अब 210.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie के ब्लॉकबस्टर सफलता पर सोनल चौहान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अंदाजा नहीं था ऐसा तूफान होगा

500 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर 'स्पाइडर-मैन'

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में कमाई का नया इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी है. हफ्तों पुराने रन के बावजूद फिल्म ने शनिवार को 21 लाख रुपये बटोरे. इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की इस फिल्म की कुल भारत कमाई 499.61 करोड़ रुपये हो चुकी है. यह कभी भी 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.

10 हफ्ते बाद भी टिकी है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी'

मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल ली है. अपने 10वें हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म शनिवार तक 190.14 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन अपने नाम कर चुकी है.

सैफ और अक्षय की 'हैवान' हुई पूरी तरह ढेर

दूसरी तरफ, 11 सितंबर को पर्दे पर आई सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है. रिलीज के 8वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने महज 1 लाख रुपये (0.01 करोड़) की बेहद खराब कमाई की. एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी फिल्म 10 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी और 9.86 करोड़ रुपये पर ही अटक कर रह गई.

ये भी पढ़ें: Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन संग अक्षय कुमार की धांसू एंट्री, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी 'गोलमाल' गैंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >