Border 2 X Review: सनी देओल को बड़े स्क्रीन पर दहाड़ते देख जोश से भरे दर्शक, ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Border 2 X Review: सनी देओल की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. एक्स पर यूजर्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि सनी की वापसी जबरदस्त जोश के साथ होती है. इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी मूवी की जमकर तारीफ की है.

Border 2 X Review: आखिरकार आज सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म में इस बार अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी अहम किरदार में हैं. एक मीडिया यूजर ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, एक इमोशनल रोलरकोस्टर. सनी देओल ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. वरुण धवन ने अपनी वर्सटैलिटी से सरप्राइज किया. अहान ने अपने डेब्यू से सबका दिल जीत लिया. दिलजीत दोसांझ कमाल के हैं.

‘बॉर्डर 2’ का एक्स पर रिव्यू

‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, असल में, ‘बॉर्डर 2’ वीरता, बलिदान और भाईचारे के बारे में है- जिसे पूरे यकीन और सिनेमैटिक अंदाज में बताया गया है. अनुराग ने 1971 की जंग की भावना के प्रति सच्चे रहते हुए, भव्यता और भावनाओं के बीच संतुलन बनाया है. एक अन्य यूजर ने लिखा, रोमांच और सच्ची भावनाए. यह देशभक्ति फिल्म का शानदार उदाहरण है और हर सीन में हमारे सैनिकों के साहस को सम्मान देती है. सनी की वापसी जबरदस्त जोश के साथ होती है.

तरण आदर्श ने ‘बॉर्डर 2’ को दिए इतने स्टार

तरण आदर्श ने ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू करते हुए लिखा, पावर. देशभक्ति. गर्व. ‘बॉर्डर 2’ आपके दिल को गर्व से भर देगा. यह फिल्म देश के साथ-साथ सैनिकों को भी सलाम करती है. सनी देओल इस फिल्म की जान हैं. जब वह दहाड़ते हैं, तो थिएटर में हंगामा होना तय है, खासकर जब वह पावर-पैक्ड डायलॉग बोलते हैं. यह पुराने सनी देओल हैं- दमदार, नेक और यादगार. बॉर्डर 2 एक दमदार, देशभक्ति वाली फिल्म है जो सभी पीढ़ियों को जोड़ती है. यह गर्व महसूस कराती है, आपको इमोशनल कर देती है और आपको भारतीय सैनिक के जज्बे के लिए तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है. तरण आदर्श ने फिल्म को 5 में से साढ़े चार स्टार दिए हैं.

अजय देवगन ने ‘बॉर्डर 2’ को लेकर किया पोस्ट

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर 2′ को लेकर लिखा, “जो कहानियां हमारे सैनिकों और देश की भावना का सम्मान करती हैं, वे हमें याद दिलाती हैं कि हम भारतीय के तौर पर कौन हैं. बॉर्डर 2 हिम्मत, बलिदान और देश के लिए गहरे प्यार की कहानी है. मैं पूरी टीम भूषण, निधि, सनी, वरुण, दिलजीत, अहान को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वे देशभक्ति की एक दमदार कहानी बड़े पर्दे पर ला रहे हैं.”

यह भी पढ़ें Border 2 First Review: सनी देओल की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, फिल्म के आखिरी 30 मिनट बने हाईलाइट, जानें यूजर ने क्या-क्या बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >