Border 2 Box Office Day 13: ‘बॉर्डर 2’ की नहीं थम रही रफ्तार, जानें 13वें दिन दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े

Border 2 Box Office Day 13: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. 13वें दिन धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. जानिए ताजा कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.

Border 2 Box Office Day 13: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती बनाए हुए है. भले ही दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार पहले हफ्ते के मुकाबले धीमी हो गई हो, लेकिन इसके बावजूद यह 300 करोड़ के बड़े आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना और दमदार स्टारकास्ट के कारण खासा असर छोड़ने में कामयाब रही है.

पहले 12 दिनों में कैसी रही कमाई?

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म ने 8वें दिन 10.75 करोड़ और 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद 10वें दिन फिल्म की कमाई 22.50 करोड़ रही.

हालांकि इसके बाद कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. 11वें और 12वें दिन फिल्म ने 5.75-5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इन आंकड़ों के साथ फिल्म का 12 दिनों का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

13वें दिन सुबह तक कितना कलेक्शन?

‘बॉर्डर 2’ के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन की बात करें तो सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक करीब 0.35 लाख रुपये का कारोबार किया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो शाम और रात के शोज के बाद कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद सामने आएंगे.

ऑक्यूपेंसी का हाल

4 फरवरी 2026 को दूसरे बुधवार की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी के आंकड़े अभी अपडेट होने बाकी हैं. हालांकि पिछले दिनों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में फिल्म को अब भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. देशभक्ति और इमोशन से भरपूर यह फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है.

यह भी पढ़ें: 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ पर दे दिया बड़ा हिंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >