भारत का इतिहास जानने में है दिलचस्पी, तो 2024 की इन फिल्मों को जरूर देखें

Bollywood Movies based on History: आज हम आपको इस साल रिलीज हुई ऐसी दमदार फिल्मों के बारे में बताएंगे जो हमारे भारत के इतिहास को जानने में मदद करेंगी.

Bollywood Movies based on History: भारत के इतिशास में इतनी घटना घटित हो चुकी है, जिसके बारे में शायद आपके मन में कई सवाल होंगे और आप जानने के लिए काफी उत्सुक भी होंगे. ऐसे में इन सारे सवालों का जवाब हम ऐसी फिल्मों के माध्यम से लेकर आए हैं, जिनमें आपके हर सवाल का जवाब छिपा हुआ मिल जाएगा. आज हम आपको 2024 में रिलीज हुई हिस्ट्री बेस्ड फिल्मों के बारे में बताएंगे.

आर्टिकल 370

आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी आर्टिकल 370 में यामी गौतम लीड रोल में हैं. यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में यामी गौतम एक सीक्रेट एजेंट बनी हुई हैं. इस फिल्म की कहानी कश्मीर पर लागू आर्टिकल 370 की कहानी को दर्शाती है. अगर आप यह जानने में इच्छुक हैं कि आर्टिकल 370 को रद्द कैसे किया गया था तो इस फिल्म को जरूर देखें.

स्वतंत्र वीर सावरकर

सावरकर का निर्देशन खुद एक्टर रणदीप हुडा ने किया है. यह फिल्म 2024 ���ें रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर के इंग्लैंड से पढ़ाई खत्म कर भारत लौटने के बाद की है, जब वह देश की आजादी में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आजादी की राह में अहम भूमिका निभाते हैं.

Also Read बॉलीवुड की ये फिल्में देख लीजिए, किसी मोटिवेशनल स्पीकर को नहीं सुनना पड़ेगा

जहांगीर नैशनल यूनिवर्सिटी

साल 2024 में रिलीज हुई जेएनयू रिलीज से पहले काफी विवादों में रही. क्योंकि इसकी कहानी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की है, जिसका नाम बदलकर जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी किया गया है. इस फिल्म की कहानी जेएनयू यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले सौरभ की है, जो यूनिवर्सिटी में कई वामपंथी लोगों से मिलता है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है.

मैं अटल हूं

मैं अटल हूं… साल 2024 में रीलज हुई थी. इस फिल्म की कहानी दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अटल बिहारी वाजपेई ने बीजेपी की स्थापना की और उसे आगे बढ़ाया. इस फिल्म से आप अटल बिहारी वाजपेई के पूरे जीवनकाल की कहानी को संक्षिप्त में जान सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >