वीकेंड पर चमकी ‘भूत बंगला’, फिर भी 150 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई

Bhooth Bangla collection: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 150 करोड़ से थोड़ी दूर है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है. तीसरे रविवार को कमाई में उछाल देखा गया.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 17: भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का जादू रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है. हालांकि फिल्म 150 करोड़ क्लब में एंट्री से अभी थोड़ा पीछे है, लेकिन इसकी कमाई लगातार स्थिर बनी हुई है.

तीसरे रविवार को आई जबरदस्त तेजी

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को करीब 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह कमाई पिछले दिन के मुकाबले करीब 26% ज्यादा रही, जिससे साफ है कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस दिन फिल्म देशभर में 4,249 शोज में चली और ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 225.52 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

150 करोड़ से अभी दूर

भूत बंगला ने 17 दिनों में भारत में 142.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. ग्रॉस कलेक्शन 169.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि फिल्म अभी 150 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है, लेकिन जिस तरह से यह लगातार कमाई कर रही है, उससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह मुकाम हासिल कर सकती है.

वीकेंड पर बढ़त

फिल्म की कमाई में साफ तौर पर वीकेंड और वीकडेज का अंतर देखने को मिला. पहले वीकेंड पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया-पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये जोड़े और कुल कलेक्शन 128.15 करोड़ तक पहुंच गया. तीसरे शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़ और रविवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ेंओपनिंग वीकेंड पर छाई ‘राजा शिवाजी’, तोड़े इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >