Bhooth Bangla Box Office collection day 1: डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटी है. करीब 15 साल बाद इस जोड़ी का साथ आना फैंस के लिए खास रहा, लेकिन रिलीज के पहले दिन फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.‘भूत बंगला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 2.76 करोड़ रुपये (2 बजे का आंकड़ा) का नेट कलेक्शन किया है. भारत के अंतिम कलेक्शन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.
‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू शोज से 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि पहले दिन 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन अभी तक हुआ है. टोटल कमाई मूवी ने 6.26 करोड़ रुपये की हो गई है. फिल्म देशभर में करीब 3,478 शोज में दिखाई जा रही है. उम्मीद है कि कलेक्शन और वीकेंड पर बढ़ जाएगी.
‘धुरंधर 2’ से मिल रही कड़ी टक्कर
‘भूत बंगला’ की रिलीज ऐसे समय में हुई है जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पहले से ही सिनेमाघरों में मजबूती से चल रही है. चौथे हफ्ते में भी इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है, जिससे नई रिलीज को स्क्रीन और दर्शक दोनों के लिए मुकाबला करना पड़ रहा है. थिएटर्स में दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयरिंग भी देखने को मिल रही है, जिसका असर ‘भूत बंगला’ की कमाई पर पड़ सकता है.
फिल्म की खास बातें
‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु सेनगुप्ता और असरानी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी कुल लंबाई लगभग 164 मिनट है. पहले इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया.
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट
