Bhool Chuk Maaf की सफलता पर वामिका गब्बी ने किया रिएक्ट, कही ये बात

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. मूवी ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 69.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब फिल्म की सफलता पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bhool Chuk Maaf: वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसने जबरदस्त कमाई भी की. हालांकि वामिका की पिछली रिलीज फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म में उनके साथ वरण धवन दिखे थे. एटली की ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और दर्शकों को कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई. जबकि भूल चुक माफ की कहानी को दर्शकों ने काफी सराहा. एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता पर पहली बार बात की.

भूल चूक माफ की सफलता पर वामिका गब्बी ने किया रिएक्ट

वामिका गब्बी से पूछा गया कि बेबी जॉन और भूल चुक माफ में दो अलग-अलग अनुभव ने उनके काम के नजरिए को कैसे बदला. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि हर फिल्म की एक जर्नी होती है. आपको पता नहीं होता कि एक फिल्म कैसे काम करेगी और कैसे दर्शकों से जुड़ पाएगी. जैसे तमाशा को बहुत साल के बाद सराहना मिली. लेकिन भूल चूक माफ जैसी फिल्म का चलना आपको भरोसा देता है ऐसे ओरिजिनल स्टोरीटेलिंग पर विश्वास करने काऔर उन डायरेक्टर्स पर भरोसा करने का जो अपनी पहली फिल्म बना रहे हैं जैसे करण शर्मा. आप समझते हैं कि किसी किरदार को चुनने से पहले ये देखना जरूरी है कि आप उस स्क्रिप्ट को महसूस करते हैं या नहीं.

जानें भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.20 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 69.20 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >