Bhool Chuk Maaf ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. मूवी ने अब तक 44 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ ही रोमांटिक कॉमेडी ने इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने ‘भूल चूक माफ’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है. पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई इस मूवी ने अब ऑफिशियल तौर पर राजकुमार और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और राजकुमार की अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

भूल चूक माफ ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा

अपने पहले सात दिनों में, भूल चूक माफ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से थोड़ा आगे है, जिसने 42.09 करोड़ रुपये की कमाए थे. फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की, शनिवार को 9.5 करोड़ रुपये और रविवार को 11.5 करोड़ रुपये के साथ वीकेंड में गति पकड़ी. सोमवार को हमेशा की तरह गिरावट के साथ कलेक्शन 4.5 करोड़ रुपये पर आ गया, लेकिन मंगलवार को यह 4.75 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा. बुधवार और गुरुवार को क्रमशः 3.5 करोड़ रुपये और 3.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिससे 7 दिनों में इसकी कुल कमाई 44 करोड़ रुपये हो गई.

इन मूवीज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई भूल चूक माफ

इसके साथ ही, भूल चूक माफ राजकुमार राव की बॉक्स ऑफिस चार्ट में ऊपर चढ़ गई है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर है स्त्री 2 है, जिसने भारत में 597.99 करोड़ रुपये कमाया. इसके बाद मूल स्त्री ने 129.83 करोड़ रुपये कमाए और श्रीकांत बाला की बायोपिक ने 48.07 करोड़ रुपये कमाए.

भूल चूक माफ के बारे में

भूल चूक माफ हाल ही में विवादों में घिर गई थी, क्योंकि मेकर्स ने भारत पाकिस्तान के बीच के टेंशन में देखते हुए इसे ओटीटी पर रिलीज करने की ठानी थी. हालांकि फिर कई कानूनी कार्रवाई हुई और बाद में यह थियेटर्स में ही रिलीज हुई. रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री? कंटेंट क्रिएटर का नाम भी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >