Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म ने 7वें दिन बटोर लिए इतने करोड़ रुपये, जानें हिट हुई या फ्लॉप

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: भूल चुक माफ ने बेहतरीन कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म की कहानी और राजकुमार-वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है. आइए आपको बताते हैं सातवें दिन की कमाई के बारे में.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चुक माफ’ को शुरुआती दिनों में दर्शकों ने काफी प्यार दिया. राजकुमार और वामिका की जोड़ी दर्शकों को हंसा रही है. साथ ही उनकी केमेस्ट्री की भी बहुत तारीफ हो रही है. एक्टर की ये फिल्म उनके करियर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह रोमांटिक साइंस फिक्शन कॉमेडी लगातार थियेटर्स में दर्शकों को खींच रही है. अब सातवें दिन कितनी कमाई फिल्म ने की, आपको बताते हैं.

भूल चुक माफ ने इतने करोड़ बटोर लिए

‘भूल चुक माफ’ की कलेक्शन अब धीरे-धीरे घटती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास है. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 7वें दिन करीब  0.04 करोड़ की कमाई की. हालांकि ये अर्ली आंकड़े है और शाम तक चेंज हो जाएंगे. अब तक इसका टोटल कलेक्शन 40.36 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की टक्कर हाउसफुल 5 से होगी, जो 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

जानें किस दिन भूल चूक माफ ने कितनी कमाई की

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7-  0.04 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 40.36 करोड़ रुपये

राजकुमार राव की इन 5 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >