Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल का छलका दर्द, बोले- जब मेरे पास सिर्फ 7 हजार रुपये थे...

दीपक डोबरियाल को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते है. उन्होंने अपने दिल्ली से मुंबई की जर्नी के बारे में बताया. एक्टर ने बताया कि शुरुआती दिनों में जब वो मुंबई आए थे तो एक समय ऐसा आया जब उनके सारे पैसे खत्म हो गए.

बॉलीवुड एक्टर दीपक डोबरियाल इस समय फिल्म भोला मे अपने किरदार को लेकर तारीफ बटोर रहे है. दीपक मूवी में अस्वाथामा उर्फ आशु के रोल में दिखे. फिल्म में वो विलेन के रोल में जम गए. हालांकि उन्हें ज्यादातर उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है, लेकिन भोला के बाद लोगों की उनके लिए सोच बदल गई. आज जिस मुकाम पर वो है, उसपर पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने संघर्ष वाले दिनों को याद किया.

दीपक डोबरियाल के पैसे जब खत्म हो गए थे

दीपक डोबरियाल को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता माने जाते है. दीपक ने आजतक से खास बातचीत में अफने पुराने दिनों के बारे में बताया. उन्होंने अपने दिल्ली से मुंबई की जर्नी के बारे में बताया. एक्टर ने बताया कि शुरुआती दिनों में जब वो मुंबई आए थे तो एक समय ऐसा आया जब उनके सारे पैसे खत्म हो गए. उस समय उन्होंने अपने दिल्ली वालों दोस्तों से पैसे मांगे, जो मिलाकर 6-7 हजार हो गए थे.

दीपक डोबरियाल बोले- पैसे जमा होने के बाद…

भोला के विलेन दीपक डोबरियाल आगे कहते है, पैसे जमा होने के बाद उन्होंने कैलेंडर में 90 दिन तक की तारीख फिक्स की. उसके बाद उन्होंने अपने मन का सबकुछ अपनी पसन्द का किया. एक्टर कहते है कि उन्होंने सब किस्मत पर छोड़ दिया था. जिसके बाद 90 दिन में ही उन्हें एक बहुत बड़े ऐड का कॉल आया, जिसके लिए उन्हें एक लाख रुपये मिले. उसके बाद से एक्टर की किस्मत बदल गई.

Also Read: Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल हैं करोड़ों के मालिक, एक्टर की नेटवर्थ कर देगी हैरान!
दीपक डोबरियाल इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

दीपक को हाल ही में अजय देवगन की भोला में देखा गया था, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अजय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव भी हैं. दीपक सास, बहू और फ्लेमिंगो नामक एक नई वेब सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. होमी अदजानिया द्वारा अभिनीत, इस परियोजना में डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर, ईशा तलवार, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा और उदित अरोड़ा भी शामिल होंगे.

Also Read: कपिल शर्मा ने सुमोना का उड़ाया मजाक, सलमान खान ने कॉमेडियन की कर दी बोलती बंद, बोले- ‘सुनो, आज एक शर्त…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >