Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल हैं करोड़ों के मालिक, एक्टर की नेटवर्थ कर देगी हैरान!

दीपक डोबरियाल ने बहुचर्चित फिल्म ओमकारा में रज्जू के रूप में अपने काम से प्रसिद्धि पाई. इसके अलावा वो तनु वेड्स मनु, शौर्य, दबंग 2, चोर चोर सुपर चोर, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो, हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में काम कर चुके है.

दीपक डोबरियाल अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला‘ में एक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आए. हमेशा सबको हंसाने वाले दीपक जब आशु बनकर स्क्रीन पर आए तो फैंस उन्हें देखकर दंग रह गए. नेगेटिव रोल में वो दर्शकों को काफी पसन्द आए. इन दिनों वो भोला की सफलता एंजॉय कर रहे है. दीपक ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. कभी वो दोस्तों से पैसों मांगते थे और आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

दीपक डोबरियाल का नेट वर्थ

अजय देवगन और तब्बू, दीपक डोबरियाल स्टारर फिल्म भोला ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. दीपक की बात करें तो उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. wikistaar.com में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के पास कुल संपत्ति 2020 तक लगभग 14.57 करोड़ रुपये है.

इन फिल्मों में आए है नजर

दीपक डोबरियाल ने बहुचर्चित फिल्म ओमकारा में रज्जू के रूप में अपने काम से प्रसिद्धि पाई. इसके अलावा वो तनु वेड्स मनु, शौर्य, दबंग 2, चोर चोर सुपर चोर, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो, हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में काम कर चुके है. उन्हें अबतक कई अवॉर्ड भी मिल चुके है.

Also Read: Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल का छलका दर्द, बोले- जब मेरे पास सिर्फ 7 हजार रुपये थे…
30 मार्च को रिलीज हुई थी भोला

बता दें कि ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अजय देवगन द्वारा निर्देशित और अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज फिल्म्स और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. यह तमिल फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है. फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दीपक सास, बहू और फ्लेमिंगो नामक एक नई वेब सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. होमी अदजानिया द्वारा अभिनीत, इस परियोजना में डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर, ईशा तलवार, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा और उदित अरोड़ा भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >