Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की.

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हो गई है. देशभक्ति, साहस और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि फिल्म के कलेक्शन को वैसा रिस्पांस नहीं मिला. आइए आपको डे 1 की कमाई बताते हैं.

26/11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ का निर्देशन और लेखन मनोज टपाड़िया ने किया है. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने बहुत कम कमाई की. हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

जानें क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटित घटनाओं से प्रेरित है. उस भयावह रात में डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सुरक्षा की थी. फिल्म विशेष रूप से नर्स अंजलि कुलथे और उनके साथियों की बहादुरी को सामने लाती है, जिन्होंने कई गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

‘इमरजेंसी’ से पीछे रह सकती है फिल्म

कंगना रनौत की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ से भी ‘भारत भाग्य विधाता’ की तुलना की जा रही है. ‘इमरजेंसी’ ने रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ऐसे में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग 1 करोड़ रुपये है. ऐसे में इसने कंगना की पिछली रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की फिल्म पर फिदा हुए अनुभव सिन्हा, कहा- यह सिनेमा की सोच बदलने वाली कहानी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >