Bharat Bhhagya Vidhata: कंगना की फिल्म ने रिलीज से पहले जीता दिल, शुरुआती रिव्यू में मिली 5 स्टार रेटिंग

Bharat Bhagya Vidhata Early Review: ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर शुरुआती रिव्यू सामने आ रहे हैं. कुलदीप गढ़वी ने फिल्म को 5 स्टार दिए हैं. फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की तारीफ हो रही है.

Bharat Bhagya Vidhata Early Review: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी उन डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों के साहस को दिखाती है, जिन्होंने मुश्किल समय में अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सुरक्षा की थी. इस बीच फिल्म समीक्षक कुलदीप गढ़वी ने फिल्म का शुरुआती रिव्यू शेयर किया है.

कुलदीप गढ़वी ने दिए फिल्म को 5 स्टार

कुलदीप गढ़वी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का रिव्यू करते हुए इसे 5 स्टार दिए हैं. उन्होंने लिखा, ‘भारत भाग्य विधाता’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साहस, मानवता और निस्वार्थ सेवा को समर्पित एक सलाम है यह उन अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने देश के सबसे कठिन दौर में डर के आगे झुकने के बजाय अपने कर्तव्य को चुना. फिल्म का हर हिस्सा दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है और कई सीन रोंगटे खड़े कर देते हैं.’

कंगना रनौत के अभिनय ने जीता दिल

कुलदीप गढ़वी ने फिल्म में कलाकारों के प्रदर्शन की भी तारीफ की. उनके मुताबिक, कंगना रनौत ने अपने करियर की सबसे परिपक्व और संतुलित अदाकारी में से एक पेश की है. वहीं गिरिजा ओक गोडबोले का अभिनय भी बेहद प्रभावशाली है. उनके अनुसार, यह फिल्म 2008 के मुंबई हमलों के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है.

‘भारत भाग्य विधाता’ बहादुरी और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी

कुलदीप गढ़वी के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले बहादुर नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों को समर्पित एक दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाली श्रद्धांजलि है. उनके मुताबिक, फिल्म इन अनसुने नायकों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है.

यह भी पढ़ें- ‘नागिन 7’ की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं अविनाश मिश्रा? बोले- शादी का फैसला मेरी मां करेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >