पंकज त्रिपाठी के करियर की 5 सबसे जबरदस्त फिल्में और सीरीज, जिन्हें स्त्री 2 देखने से पहले जरूर देखें

पंकज त्रिपाठी की सबसे बेहतरीन फिल्म और सीरीज के नाम, जिन्हें आज भी दर्शक दोबारा देख लें तो बोर नहीं होंगे.

Best Of Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी, बॉलीवुड इंडस्ट्री का वह नाम, जो न खुद किसी पहचान की मोहताज हैं और न ही इनकी फिल्में. इन्होंने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से आज इंडस्ट्री में अपना बहुत नाम कमाया है. यह एक ऐसे एक्टर हैं, जो कॉमेडी, इमोशनल, एक्शन जैसे सभी जॉनर की फिल्मों में फिट बैठते हैं. ऐसे में जानते हैं पंकज त्रिपाठी की सबसे बेहतरीन फिल्म और सीरीज के नाम, जिन्हें आज भी दर्शक दोबारा देख लें तो बोर नहीं होंगे.

न्यूटन

अमित वी मसूरकर के निर्देशन में बनी साल 2017 की फिल्म न्यूटन, एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म के मुख्य भूमिका राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी निभाई हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे सरकारी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इलेक्शन ड्यूटी के चलते मध्य भारत पहुंचता है. इस दौरान वह कई दिक्कतों का सामना करता है, लेकिन निष्पक्ष चुनाव के लिए वह सभी बडो का सामना करता है. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

मिर्जापुर

पंकज त्रिपाठी को असल पहचान उनकी साल 2018 की वेब सीरीज मिर्जापुर से मिली थी. इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस वेब सीरीज को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

क्रिमिनल जस्टिस

क्रिमिनल जस्टिस साल 2019 में रिलीज हुई एक क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन तिग्मंशु धूलिया ने किया है. इस वेब सीरीज की कहानी आदित्य नाम ks एक टैक्सी ड्राइवर की है, जो अपनी पैसेंजर के साथ संबंध बना लेता है, जब अगली सुबह वह उठना है तो वह खुद को एक ताल में पता है, जिसमें इस पैसेंजर की लाश होती है. इस सीरीज को आप disney+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Also Read Criminal Justice 4: कोर्ट रूम में फिर पंकज त्रिपाठी की हुई वापसी, क्रिमिनल जस्टिस 4 का धांसू टीजर आउट

गुंजन सक्सेना

गुंजन सक्सेना साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था. यह फिल्म पायलट गुंजन सक्सेना की है, जिसने कारगिल वॉर में अपने देश की रक्षा करने के लिए अपने जान तक दाव पर लगा दी थी. इसके लिए उनके पिता ने उनका काफी साथ दिया था. फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जानवी कपूर ने निभाया है और उनके पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

मसान

साल 2015 में नीरज घायवान के निर्देशन में बनी फिल्म मसान एक रोमांस ड्रामा फिल्म है. फिल्म में विकी कौशल श्वेता त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म को आप disney+ हॉटस्टार नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम पर जाकर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >