Batwara 1947 vs Awarapan 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, सनी देओल-इमरान हाशमी भिड़ेंगे

Batwara 1947 vs Awarapan 2: सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा बंटवारा 1947 और इमारन हाशमी की आवारापन 2 एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों को दर्शक 14 अगस्त को देख पाएंगे.

Batwara 1947 vs Awarapan 2:बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला लुक भी जारी कर दिया है. मूवी की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होगी.

इस दिन रिलीज होगी बंटवारा 1947

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, नफरत और डर के दौर में उन्होंने साहस को चुना… #बंटवारा1947 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बंटवारा 1947 में क्या दिखाया जाएगा

पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की दर्दनाक और भावनात्मक कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करने वाली है. फर्स्ट लुक में उस समय के डर, अफरा-तफरी और बिछड़ने के दर्द को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म एक और वजह से खास है. करीब 23 साल बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. इससे पहले दोनों 2003 में रिलीज हुई ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में नजर आए थे.

बंटवारा 1947 की आवारापन 2 संग होगी टक्कर

बंटवारा 1947 जिस दिन रिलीज हो रही है, उसी दिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए अनाउंस किया था कि यह 14 अगस्त, 2026 को आएगी. कैप्शन में लिखा था, पुराने फैंस जानते हैं कि ये कहानी का अंत नहीं है…वो तुम्हारे लिए वापस आया है. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में…. #Awarapan2 #ShivamReturns #ItsAWrap

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >