Bade Miyan Chote Miyan OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भले ही सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन अब मेकर्स को इसके ओटीटी रिलीज से उम्मीद है. मूवी अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release Date: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में कोई कास प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म को लेकर अक्षय और टाइगर ने जोर-शोर से प्रमोशन किया था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अब देखना है कि फिल्म ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करेगी.


बड़े मियां छोटे मियां इस ओटीटी पर हो रही रिलीज
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ईद के दिन 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इसमें फर्नीचरवाला, पृथ्वीराज सुकुमारन, रॉनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी काम किया है. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6 जून 2024 से स्ट्रीम होगी. 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मे 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब देखना है कि ओटीटी पर क्या ये कमाल दिखा पाती है या नहीं.

Bade Miyan Chote Miyan Review: कहानी में लॉजिक के अभाव में पर्दे पर मैजिक नहीं कर सकी बड़े मियां छोटे मियां

Bade Miyan Chote Miyan-Title Track: अक्षय-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल, टाइटल ट्रैक सुन फैंस बोले- ये गाना दोस्ती और…


बड़े मियां छोटे मियां हिंदी इस फिल्म का है रीमेक
बड़े मियां छोटे मियां हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी. फिल्म साल 1998 में आई मूवी बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें अक्षय अगली बार फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय के अलावा पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील है. ये मूवी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा अक्षय की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी इसी साल क्रिसमस 2024 वीकेंड पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >