Baby John OTT Release: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर किस्मत आजमाने उतरी वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’, इसमें है एक ट्विस्ट

Baby John OTT Release: वरुण धवन की एक्शन-थ्रिलर बेबी जॉन अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. अब देखना है कि ये ओटीटी पर कैसा परफॉर्म करती है.

Baby John OTT Release: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन ने क्रिसमस 2024 पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में वरुण के अलावा जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और दर्शकों ने इसे देखने से नकार दिया. अब ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है. हालांकि ओटीटी रिलीज में एक ट्विस्ट है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए. आइए जानिए किस ओटीटी पर ये स्ट्रीम हो रही है.

बेबी जॉन इस दिन से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

वरुण धवन की बेबी जॉन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म 5 फरवरी 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. हालांकि फिल्म अमेजन प्राइम पर किराए पर उपलब्ध है. मूवी के देखने के लिए 249 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि मूवी कब से ओटीटी पर फ्री में स्ट्रीम होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. कैलीस की ओर से निर्देशित फिल्म थलपति विजय की तमिल थेरी की आधिकारिक रीमेक है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी से फिल्म अमेजन पर फ्री में स्ट्रीम होगी. फिलहाल इस अनाउंसमेंट के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा. बेबी जॉन का बजट करीब 160-180 करोड़ रुपये था और मूवी बजट की लागत भी निकालने में असफल रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी.

वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कब होगी रिलीज

वरुण धवन अगली बार फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मूवी में उनके साथ जान्हवी कपूर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी. ये दूसरी बार है जब दोनों साथ में काम करे रहे हैं. जान्हवी और वरुण ने फिल्म बवाल में काम किया था जो साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म पहले 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हो रही थी. हालांकि अब कहा जा रहा है कि ये अब इस साल की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Baby John: राजपाल यादव ने बेबी जॉन की असफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वरुण धवन ने हमेशा कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >