Baby John Box Office Prediction: क्रिसमस पर वरुण धवण की फिल्म करेगी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, कमाएगी इतने करोड़

Baby John Box Office Prediction: वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी स्टारर एक्शन थ्रिलर बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई.

Baby John Box Office Prediction: वरुण धवन की एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्शन थ्रिलर में एक्टर का नया अवतार देखने को मिलेगा और वह साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ रोमांस करते भी दिखाई देंगे. इसमें सलमान खान का धांसू कैमियो भी है. अब मोस्ट अवेटेड मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर यह कितने का बिजनेस कर सकती है.

वरुण धवन ओपनिंग डे पर कितने करोड़ कमा सकती है

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, वरुण धवन की फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 13 से 16 करोड़ रुपये तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है, चूंकि मूवी क्रिसमस पर रिलीज हो रही है, इसलिए छुट्टियों के मौसम में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को और फायदा मिलेगा. अगर बेबी जॉन 14.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो यह वरुण धवन की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर होगी. पहली फिल्म कलंक थी, जिसने पहले दिन 21.60 करोड़ रुपये कमाए, उसके बाद जुड़वा 2 ने 16.10 करोड़ और एबीसीडी 2 ने 14.30 करोड़ रुपये कमाए थे.

क्या है बेबी जॉन की कहानी

बेबी जॉन की कहानी एक डीसीपी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगह जाता है. एक्शन थ्रिलर फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, शीबा चड्ढा और गौतम वासुदेव मेनन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो भी होगा. इसका निर्देशन कैलीज ने किया है और निर्माण एटली कुमार, ज्योति देशपांडे और मुराद खेतानी ने किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेबी जॉन को करीब 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है.

Also Read- Baby John Advance Booking: बिहार-असम में वरुण धवन की फिल्म का दिखा क्रेज, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

Also Read- Baby John Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली इतनी रकम, सलमान खान-कीर्ति सुरेश की फीस जान चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >