Baby John Box Office Day 5: बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप? वरुण धवन की फिल्म ने पुष्पा 2 के आगे टेके घुटने, जानें कलेक्शन

Baby John Box Office Day 4: वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. उम्मीद थी कि वीकेंड पर मूवी तगड़ी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अबतक मूवी ने टोटल कमाई कितनी कर ली, यहां जानिए.

Baby John Box Office Day 5: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन दर्शकों को इम्प्रेस करने में असफल रही. वरुण का एक्शन अवतार लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. बेबी जॉन क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अबतक इसे रिलीज हुए पांच दिन हो गए है. फिल्म को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म गति पकड़ने में विफल रही. अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के सामने बेबी जॉन का हाल बहुत बुरा है. चलिए फिल्म ने अपने पहले रविवार को कितनी कमाई की, इसकी जानकारी देते हैं.

जानें बेबी जॉन ने पांचवें दिन कितनी कमाई की

कैलीज की ओर से निर्देशत कैलीज की ओर से निर्देशत फिल्म बेबी जॉन के पांचवें दिन के कलेक्शन में शनिवार और रविवार को बढ़ोतरी देखी गई. सैकनिल्क के अनुसार, बेबी जॉन ने अपने पहले रविवार को 4.75 करोड़ कमाए हैं. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बेबी जॉन की तुलना में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. पुष्पा 2 ने अपने चौथे हफ्ते में 1157.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़ रुपये
  • Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़ रुपये
  • Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़ रुपये
  • Baby John Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़ रुपये
  • Baby John Box Office Collection Day 5: 4.75 करोड़ रुपये

बेबी जॉन ने अबतक टोटल कमाई 28.65 रुपये की कर ली है.

क्रिसमस पर बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की-

  • दंगल: 387.39 करोड़ रुपये
  • धूम 3- 280.25 करोड़ रुपये
  • सिंबा- 240.22 करोड़ रुपये
  • डंकी- 232 करोड़ रुपये
  • 3 इडियट्स- 202 करोड़ रुपये
  • गुड न्यूज- 201.14 करोड़ रुपये
  • दंबग 2- 185.5 करोड़ रुपये
  • दंबग 3- 150 करोड़ रुपये
  • गजनी- 114 करोड़ रुपये
  • 83- 102 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंBaby John Box Office Day 4: पुष्पा ने बेबी जॉन का किया बुरा हाल, जानें 4 दिनों के कलेक्शन में फिल्म फ्लॉप हुई या हिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >