Baaghi 4 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड बागी 4 का कलेक्शन देख रह जाएंगे शॉक्ड, जानें हिट हुई या फुस्स

Baaghi 4 Worldwide Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है. एक्शन ड्रामा को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है. ऐसे में आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितना कलेक्शन किया.

Baaghi 4 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और हरनाज कौर संधू स्टारर बागी 4 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित एक्शन-एंटरटेनर फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई है. इसे विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं दुनियाभर में मूवी ने अब तक कितना कमाया.

दुनियाभर में बागी 4 का कितना रहा अब तक का कलेक्शन

टाइगर श्रॉफ के बागी 4 ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 63.50 करोड़ की कमाई की है. ओवरसीज कलेक्शन 10.25 करोड़ रहा. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 53.25 करोड़ रहा. गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को बागी 4 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 9.00 प्रतिशत थी. मुंबई, दिल्ली, पुणे जैसे शहरों में यह अच्छी कमाई कर रही है.

किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की (भारत में)

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.29 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.15 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 44.73 करोड़

बागी 4 के बारे में

बागी 4 फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी के साथ शुरू हुई थी. बागी 4 में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कहानी और स्टोरीलाइन साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है. वहीं इसका निर्देशन ए हर्षा ने किया है.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office: फ्लॉप हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, 1 फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन इस मूवी के सामने हुई फेल, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >