Border 2 Box Office Day 31: बॉलीवुड की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. नई-नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में शानदार कमाई की थी. हालांकि बाद में कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अब भी कमाई के मामले में दम दिखा रही है.
31वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल
रिलीज के पांचवें वीकेंड में भी फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन यानी पांचवें रविवार को करीब 0.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. खास बात यह है कि नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद दर्शकों का एक वर्ग अब भी इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहा है.
अब तक की कुल कमाई
अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 6.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके बाद 29वें दिन 0.30 करोड़ और 30वें दिन 0.55 करोड़ का कलेक्शन दर्ज हुआ. अब 31वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 325.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
350 करोड़ का आंकड़ा दूर?
फिल्म की कमाई का ग्राफ अब लाखों में सिमटने लगा है. ऐसे में 350 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. हालांकि फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो चुकी है और अपने अंतिम दौर में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें हफ्ते के बाकी दिनों में यह फिल्म कितनी और कमाई जोड़ पाती है.
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले किया है. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है.’
यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर
