रश्मिका-विजय की शादी की शुरुआत, शादी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखे एक साथ

Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रॉयल वेडिंग की तैयारी के लिए उदयपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर रश्मिका पैंटसूट में स्टाइलिश और विजय ब्लेजर लुक में नजर आए. फैंस के लिए यह पहला पब्लिक अवतार था.

Rashmika Mandanna Wedding: टॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, आखिरकार शादी की तैयारी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं. शादी की घोषणा के बाद यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था, और एयरपोर्ट पर दोनों का स्टाइलिश और खुशमिजाज अंदाज फैंस का दिल जीत गया. रश्मिका-व्हाइट ब्लू सूट में खूबसूरत लग रही थीं, तो विजय ब्लेजर लुक में बेहद हैंडसम दिखाई दिए. जैसे ही कैमरे की लाइट्स उनके ऊपर पड़ीं, कपल ने मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाकर फैंस और पैपराज़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

रश्मिका का स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक

एयरपोर्ट पर रश्मिका व्हाइट शर्ट और चारकोल ग्रे पैंटसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मिनिमल मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल के साथ उनका लुक काफी स्टाइलिश था. मुस्कुराते हुए और हाथ जोड़कर पैप्स को ग्रीट करती रश्मिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विजय देवरकोंडा का हैंडसम अंदाज

वहीं विजय देवरकोंडा व्हाइट शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर में काफी आकर्षक दिखाई दिए. उनके सनग्लासेस और आत्मविश्वासी अंदाज ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी की नजरें खींच लीं. जैसे ही दोनों कार की ओर बढ़े, उन्होंने पैपराज़ी को हाथ हिलाकर ग्रीट किया.

शादी का नाम और फैंस के लिए नोट

कपल ने हाल ही में फैंस के लिए एक पर्सनल नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का नाम ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ बताया. फैंस ने प्यार से यह नाम दिया है. शादी पूरी तरह प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे.

प्यार से शादी तक का सफर

रश्मिका और विजय पहली बार ‘गीता गोविंदम’ (2018) के सेट पर मिले थे और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) के दौरान उनका रिश्ता और गहरा हुआ. अब यह जोड़ी अपने लंबे प्यार को शादी के बंधन में बदलने जा रही है और फैंस के लिए यह पल बेहद खास होगा.

यह भी पढ़ें: लव स्टोरी पर लगी मुहर, विजय-रश्मिका ने खुद कंफर्म की शादी की खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >