Mardaani 3: 23वें दिन ‘मर्दानी 3’ की चाल तेज या फिर थम गई रफ्तार? जानें कुल कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 23: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म वैसा असर नहीं छोड़ सकी. फिल्म 50 करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई. आइए आपको 23वें दिन का बिजनेस बताते हैं.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 23: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘मर्दानी 3’को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा थी, क्योंकि फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई और अब इसका खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म ही होने वाला है.

क्या 50 करोड़ क्लब में होगी ‘मर्दानी 3’ की एंट्री?

तीसरे हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे शुक्रवार यानी 23वें दिन मूवी ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कमाई 47.05 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म अभी भी 50 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से दूर है. जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए लग रहा कि फिल्म शायद ही 50 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर पाए.

रानी मुखर्जी के करियर में दूसरी बड़ी उपलब्धि

अगर ‘मर्दानी 3’ 50 करोड़ नेट क्लब में शामिल हो पाती है, तो यह ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म बन जाएगी जो 50 करोड़ नेट के आंकड़े को टच करेगी. यह रानी मुखर्जी के करियर की दूसरी 50 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी. इससे पहले ‘तलाश’ ने 93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

किस दिन रिलीज हुई थी फिल्म?

इस क्राइम थ्रिलर का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिलम्स ने संभाली है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद और जिशु सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >