Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ सोमवार को गिरी, सिर्फ इतनी हुई कमाई, फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी गिरावट

Baaghi 4 Box Office: बागी 4 के साथ टाइगर श्रॉफ सिनेमाघरों में लौट. फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई. मूवी ने शुरुआत अच्छे नंबर्स से किया और अब इसकी कमाई में गिरावट आ गई है. अभी तक बागी 4 ने अपने पिछले तीनों पार्ट्स से कम कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है.

Baaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ ने अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री ली. उसके बाद एक्टर बागी सीरीज से एक्शन स्टार के तौर पर पहचान बना चुके हैं. साल 2016 से शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई. लेकिन चौथे पार्ट बागी 4 ने अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की है. फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे पांच दिन हो चुके हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट पहले ही हफ्ते में आ गई.

फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी गिरावट

साल 2016 में बागी आई थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं और इसे शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 38.5 करोड़ रुपये कमाने के बाद सोमवार को इसका कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपये रहा था. जबकि बागी 2 ने वीकेंड पर 73.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और सोमवार को उसकी कमाई 12.10 करोड़ रही. साल 2020 में बागी 3 रिलीज हुई थी और इसने वीकेंड पर 53.83 करोड़ रुपये और सोमवार को इसने 9.06 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, बागी 4 ने वीकेंड पर 31.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और सोमवार को इसकी कमाई 4.25 करोड़ रही.

जानें बागी 4 का डे वाइज कलेक्शन

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 35.50 करोड़

टाइगर श्रॉफ ने इन फिल्मों में किया हैं काम

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में हीरोपंती से एक्टिंग में कदम रखा था. फिल्म में उनके साथ कृति सेनन थी और उनकी भी ये डेब्यू फिल्म थी. एक्टर ने वॉर, हीरोपंती 2, सिंघम अगेन, बागी फ्रैंचाइजी, गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में काम किया हैं. उनकी पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप हो गई थी और इसमें उनके साथ अक्षय कुमार ने काम किया था.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही ‘बागी 4’ की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >