Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिल

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली, और ओपनिंग डे पर इसने 12 करोड़ की कमाई दर्ज की. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है, इसके बाद भी मूवी ने नया रिकॉर्ड बना लिया.

Baaghi 4 Box Office Records: फिल्म बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा हैं. फिल्म को ठीक-ठाक रिएक्शन मिले, जिसकी वजह से ओपनिंग डे पर मूवी ने 12 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीरे हो चुकी है, लेकिन फिर भी इसने अभी तक इस साल रिलीज हुई कई मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 ने बनाया रिकॉर्ड

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर अब धीरे-धीरे गति खोती दिख रही है. सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ में लगातार गिरावट देखी जा रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज़ के पहले 9 दिनों में इस एक्शन थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 46 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, खेल खेल में, मिस्टर एंड मिसेज माही और मालिक जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है. मूवी टाइगर श्रॉफ के करियर की अब तक की 7वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

टाइगर श्रॉफ की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में

  • वॉर: 319 करोड़
  • बागी 2: 165 करोड़
  • बागी 3: 97.32 करोड़
  • बागी: 76 करोड़
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: 70.66 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां: 66 करोड़
  • हीरोपंती: 55 करोड़
  • बागी 4: 46 करोड़
  • ए फ्लाइंग जट: 38.61 करोड़
  • मुन्ना माइकल: 33.12 करोड़

बागी 4 का कलेक्शन

  • Baaghi 4 Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Day 9- 0.75 करोड़
  • Baaghi 4 Day 10- 0.02 करोड़

Baaghi 4 Collection- 47.27 करोड़

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 के बाद टाइगर श्रॉफ बने फिर से ‘फ्लाइंग जट्ट’, सुपरहीरो अवतार में बच्चों संग बिताया खास वक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >