Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की आवारापन 2 का गेम बॉक्स ऑफिस पर थम सा गया है. यश की टॉक्सिक ने जैसे ही दस्तक दिया, वैसे ही ऑडियंस फुटफॉल में बड़ी गिरावट देखने को मिली. एक्शन थ्रिलर की कमाई अब लाखों में सिमट गई है.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2ने 14वें दिन इंडिया में 0.60 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इस दिन 1,085 शोज के साथ कमाई की. इसके साथ ही भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 171.90 करोड़ और नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ पहुंच गया है.
वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 14वें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस 31.80 करोड़ हो गया. इन आंकड़ों के साथ इमरान हाशमी का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 203.70 करोड़ तक पहुंच चुका है.
ये भी पढ़ें: Gunmaaster G9 Teaser OUT: 'आवारापन 2' के बाद फिर छाए इमरान हाशमी, रोमांस के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन
Awarapan 2 Day Wise Collection: आवारापन 2 का डे वाइज कलेक्शन
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 22.00 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 33.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 9.25 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 9.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 9.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 6.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 6.00 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 5.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 8.25 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 8.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 2.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 3.75 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 0.90 करोड़
- आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 0.60 करोड़
आवारापन 2 टोटल कलेक्शन- 144.25 करोड़
About Awarapan 2: आवारापन 2 के बारे में
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी आवारावन 2 को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापसी करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी स्टारकास्ट का हिस्सा हैं.
