‘तेरे बाप का राज है क्या..? इस शख्स पर फूटा शाहरुख खान का गुस्सा, किंग खान ने लगाई क्लास, फिर भी फैंस नहीं हुए नाराज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने अपकमिंग शो ‘The Ba**ds of Bollywood’ का टीजर फैंस के लिए लेकर आए है. टीजर में किंग खान नजर आ रहे हैं. हालांकि ऐसा कुछ होता है जिसकी वजह से एक्टर आर्यन पर गुस्सा हो जाते हैं.

Aryan Khan Debut Series: नेटफ्लिक्स ने सोमवार को अपने आने वाले वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताया. इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी शो है, जिसका नाम The Ba***ds of Bollywood है. इसका टीजर सामने आ गया है, जो काफी जबरदस्त है. टीजर में शाहरुख और आर्यन दोनों दिखे हैं. इसमें ऐसा कुछ होता है, जिसकी वजह से किंग खान का गुस्सा हो जाता है और वह अपने बेटे पर चिल्ला देते हैं. ऐसा आखिर क्या हुआ जिससे एक्टर आर्यन पर भड़क गए. चलिए आपको बताते हैं.

आर्यन खान के नये शो का टीजर

आर्यन खान की द बी***ड्स ऑफ बॉलीवुड का टीजर शेयर कर शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिक्चर तो सालों से बाकी है पर शो तो अब शुरू होगा. आर्यन खान का बॉलीवुड पर नजरिया देखिए. जल्द ही आ रहे हैं. टीजर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. टीजर में आप देखेंगे कि किंग खान डायलॉग होल रहे हैं, ‘पिक्चर तो सालों से बाकी है लेकिन’, इसपर डायरेक्टर कट कहते हैं. वह उन्हें एक बार फिर से डायलॉग कहने के लिए कहते हैं. फिर डायरेक्ट उन्हें बीच में टोकते हैं. ऐसे में किंग खान से वह बार-बार रीटेक करवाते हैं. कभी अमिताभ बच्चन के स्टाइल में, तो कभी दूसरे तरीके से.

शाहरुख खान ने पूछा- तेरे बाप का राज है क्या?

शाहरुख खान रीटेक देते-देते आखिरी में झल्ला जाते हैं और कहते हैं, ‘चुप! एक और एक और किया जा रहा है, तेरे बाप का राज है क्या?’ ये सुनते ही आर्यन खान मुस्कुराते हुए कहते हैं कि हां. किंग खान उससे कहते हैं, ‘अब मैं टेक करूंगा और तुम सब चुपचाप देखोगे और सीखोगे. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अरे वाह, वह मुस्कुरा रहा है. उसे देखो. वह अपने पिता को निर्देश दे रहा है. दोनों का मतलब दिलों पर राज करना था. एक यूजर ने लिखा, आर्यन की मुस्कान कितनी प्यारी है. एक यूजर ने लिखा, उसकी आवाज बिल्कुल किंग जैसी है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर मक्खियों को लाने के लिए किया था ये शॉकिंग काम, इस शख्स ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने आया था फैन, किंग खान ने किया दिल जीतने वाला काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >