Ghajini में कल्पना से क्यों छिपाई गई संजय सिंघानिया की सच्चाई? 16 साल बाद निर्देशक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ghajini में कल्पना (असिन) से संजय सिंघानिया (आमिर खान) की सच्चाई आखिर तक क्यों छिपाई गई, इसपर फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने 16 साल बाद खुलासा किया है.

Ghajini: आमिर खान की साल 2008 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ का क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों के मन में सवाल छोड़ देता है कि आखिर क्यों कल्पना (असिन) से संजय सिंघानिया (आमिर खान) की सच्चाई अंत तक छिपाई गई कि वह एक आम आदमी नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा बिजनेसमैन है और वह अपनी मां की तबियत खराब होने की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम से उससे दूर गया था. अब 16 साल बाद फिल्म के निर्देशल एआर मुरुगादॉस ने इसपर चौंकाने वाला खुलासा किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कल्पना को सच्चाई पता चल जाती तो क्या होता?

डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस इन दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था कि सिकंदर में ‘गजनी’ जैसा सरप्राइज एलिमेंट देखने को मिलेगा. साथ ही उन्होंने गजनी में कल्पना के सामने संजय की सच्चाई आने पर भी बात की. उन्होंने कहा, “जब मैं ‘गजनी’ की स्क्रिप्ट लिख रहा था, तो मैंने सोचा कि अगर कल्पना को संजय की असली पहचान पता चल जाती तो क्या होता? वह कैसे प्रतिक्रिया देती?” उन्होंने आगे कहा, “मुझे एहसास हुआ कि ऐसा करने से फिल्म का प्रभाव कम हो जाएगा. कल्पना की मासूमियत और उसे संजय की असली पहचान न होने की वजह से दर्शकों की भावनाएं और भी तेज होती हैं.”

यह भी पढ़े: Sikander Release Date नए पोस्टर के साथ हुई कंफर्म! एआर मुरुगादॉस ने फिल्म के क्लाइमेक्स पर भी किया खुलासा

’16 साल बाद भी लोग…’

एआर मुरुगादॉस ने आगे कहा, ‘संजय के पास कल्पना को बताने के लिए बहुत कुछ था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका क्योंकि कल्पना की मौत हो गई और उसे अपनी याददाश्त भी गंवानी पड़ी. अगर कल्पना को सच्चाई का पता चल जाती, तो आज हम इस बारे में बात नहीं कर रहे होते. 16 साल बाद भी लोग इस बारे में बात करते हैं. एक लेखक और निर्देशक के रूप में, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा काम है.’

सिकंदर रिलीज डेट

एआर मुरुगादॉस की ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर और टाइटल ट्रैक ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज हुआ, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >