अन्नू कपूर ने Kangana Ranaut के थप्पड़ वाले हादसे पर कही बड़ी बात, कहा “कौन हैं वो”

बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर ने कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ वाले हादसे पर मीडिया से बातचीत करते वक्त कही ये बातें.

अनु कपूर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने पर प्रतिक्रिया दी है. पहले उन्होंने इस विषय को टालने की कोशिश की और कहा कि वह कंगना को नहीं पहचानते. लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि कंगना को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी.

अनु कपूर ने कही ये बात

जब अभिनेता से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “ये कंगना जी कौन हैं? प्लीज बताओ ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या?” इस पर एक मीडिया कर्मचारी ने उन्हें बताया कि कंगना अब मंडी से नवनिर्वाचित सांसद हैं, तो अनु ने कहा, “ओहो वो भी हो गई! अभी तो बहुत शक्तिशाली हो गई हैं.” आगे पूछने पर, अनु ने कहा कि कंगना को उस कांस्टेबल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी जिसने उन्हें थप्पड़ मारा, और अगर वह उनकी जगह होते तो ऐसा ही करते.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई थी ये घटना

मंडी, हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद, कंगना नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की बैठक में शामिल होने जा रही थी. उन्होंने ये आरोप लगाया कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था पार करते समय, सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा. कंगना का दावा था कि ऐसा उनके हालिया खालिस्तान पर दिए गए बयानों के कारण हुआ. इसके बाद कुलविंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इस घटना के बाद, कंगना के साथ लंबे समय से झगड़ा करने वाले कई बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनपर कई तरह के टिप्पणियां दी, कई लोग उनके साथ खड़े हुए तो कई लोगों ने जमकर कंगना के खिलाफ बयानबाजी की है.

Also Read: Sonakshi Sinha Wedding: पहली बार अपने होने वाले दामाद के साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >