Amitabh Bachchan Birthday: न रेखा और न जया, इस हसीना के प्यार में पागल थे अमिताभ बच्चन, जानें बिग बी की अनकही लव स्टोरी

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 82 साल के हो गए हैं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानें बिग बी के पहले प्यार के बारे में सबकुछ.

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘बिग बी’ से मशहूर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज 83 साल के हो गए हैं. इस उम्र में भी वे फिल्मों और टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं. हालांकि, एक वक्त था जब बिग बी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे. कई बार तो उनकी लाइन से 10-12 फिल्में फ्लॉप हुईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. यही वजह है कि वे आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं.

उन्होंने अपनी मेहनत और डेडिकेशन के दम पर इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जो वाकई काबिल ए तारीफ है. एक्टर अपने प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. जब भी पर्सनल लाइफ की बात आती है, तो दर्शकों के मन में एक्ट्रेस रेखा का नाम आता है. लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि रेखा या उनकी पत्नी जया बच्चन नहीं, बल्कि कोई और है, जो अमिताभ बच्चन का पहला प्यार थीं.

कौन था अमिताभ बच्चन का पहला प्यार?

सेलिब्रिटी बायोग्राफर हनीफ जावेरी ने यूट्यूब चैनल मेरी सहेली से बातचीत में खुलासा किया था कि जया बच्चन से पहले अमिताभ की पहली मोहब्बत माया नाम की महिला थीं. उस समय अमिताभ कोलकाता में काम करते थे और लगभग 250-300 रुपये प्रति माह कमाते थे. माया ब्रिटिश एयरवेज में काम करती थीं. दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे.

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने आए अमिताभ जुहू में एक बंगले में रहने लगे. माया अक्सर उनसे मिलने आती थीं, लेकिन अमिताभ अपनी मां को इस रिश्ते के बारे में बताने से डरते थे.

माया से कब हुआ था ब्रेकअप?

अमिताभ ने अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ की शूटिंग के दौरान अपनी परेशानी दोस्त अनवर अली से बताई. अनवर ने उन्हें अपने घर में रहने की जगह दी, लेकिन माया का स्वभाव अमिताभ के लिए कभी-कभी परेशानी बन जाता था. अनवर और दोस्तों ने सलाह दिया कि करियर की वजह से उन्हें माया से ब्रेकअप करना चाहिए.

फिर क्या था अमिताभ ने धीरे-धीरे माया से दूरी बनानी शुरू की और आखिर में रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद 1973 में उन्होंने जया बच्चन से शादी की.

यह भी पढ़े: Rekha Birthday: 16 की उम्र में शुरू किया करियर, आज 71 की उम्र में भी हैं ‘बॉलीवुड की सदाबहार दिवा’, जानें एक्टिंग करियर से सिंदूर लगाने का रहस्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >