सनी देओल और अमीषा पटेल की आइकॉनिक फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 15 जून को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रही है. इस खास मौके पर अमीषा पटेल ने फिल्म को सालों से मिल रहे प्यार को लेकर बात की.
गदर फिल्म से मिले प्यार पर क्या बोली अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा प्यार पाकिस्तान से मिला. एनडीटीवी संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “गदर की वजह से मुझे पाकिस्तान में बहुत बड़ा फैनबेस मिला. महिलाएं मेरे सेक्रेटरी को फोन करती थीं. किसी तरह नंबर पाने की कोशिश करती और कहती थी, ‘क्या अमीषा जी, आपने पाकिस्तान को रुला दिया, सकीना ने पाकिस्तान को रुला दिया.’ फिर माता-पिता फोन करके कहते थे, ‘हमने अपनी बेटी का नाम सकीना रख दिया है.’ उन्हें गदर बहुत पसंद आई.”
गदर के ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर क्या बोली अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने आगे कहा कि पहले ही दिन से गदर एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर बन गई थी और देश भर के सिंगल-स्क्रीन थिएटर में इसे 100% ओपनिंग मिली थी. उन्होंने कहा कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर के दर्शकों ने भी इसे भरपूर प्यार दिया. एक्ट्रेस ने माना कि उस वक्त वह फिल्म के सक्सेस को ठीक से सेलिब्रेट नहीं कर पाई थी, क्योंकि उन्हें अलग अलग फिल्मों के लिए सेट पर जाना पड़ता था.
अमीषा ने ‘गदर’ की बॉक्स-ऑफिस लिगेसी पर क्या कहा
फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी पर बात करते हुए, अमीषा ने कहा कि 25 साल बाद भी गदर और गदर 2 आइकॉनिक बनी हुई हैं. उन्होंने कहा, “हम अब भी आइकॉनिक हैं और हमारा दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह छा गया और वह भी आइकॉनिक बन गया. अगर दोनों को मिला दें, तो ‘गदर 1’ और ‘गदर 2’ को देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, यहां तक कि ‘धुरंधर 1’ और ‘2’ से भी ज्यादा. यह मेरे लिए सौभाग्य और आशीर्वाद की बात है. मैं सिनेमा के इतिहास का हिस्सा हूं.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान
