Aman Jaiswal Death: टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी फेम अमन जायसवाल का निधन, 23 साल की उम्र में सड़क हादसे में गई जान

Aman Jaiswal Death: टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी फेम एक्टर अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया है. एक्टर ने 23 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है.

Aman Jaiswal Death: टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी एक्टरअमन जायसवाल का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. एक्टर ने 23 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. अमन के करीबी दोस्त अभिनेष मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जब एक्टर शूटिंग से लौटकर घर जा रहे थे, उसी वक्त मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद उन्हें तुरंत वक्त कामा अस्पताल ले जाया गया, जिसके आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से एक्टर के दोस्त और फैंस में शोक की लहर है.

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक ने जाहिर किया दुख

अमन जैस्वाल के टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक धीरज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर अमन को आखिरी अलविदा कहते हुए लिखा, ‘अलविदा, तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में…ईश्वर कभी कभी कितना क्रूर हो सकता है. आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास करा दिया. वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी अमन की मौत पर दुख जाहिर किया.

सह-कलाकार ने पोस्ट शेयर कर जताया शोक

अमन की ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में रह चुकीं उनकी सह-कलाकार नवी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अमन की एक तस्वीर को साझा करते हुए दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘उपरवाले का भी अजब हिसाब-किताब रहता है न, जानें कब क्या कर दे, लेकिन आज जो भी किया है, वह बिलकुल अच्छा नहीं है। मेरे भाई को इतनी जल्दी बुला लिया. अभी तो उनका सफर शुरू हुआ था. भगवान आपने ऐसा क्यों किया। आपके बहुत याद आएगी अमन भाई. ‘आकाश’-‘विकास’ अब कभी मिल नहीं पाएंगे.’

इन शोज में किया काम

अमन जायसवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे. उनकी उम्र महज 23 साल थी. एक्टर ने साल 2023 में ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में पहली बार लीड रोल निभाया था. इससे पहले अमन ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ जैसे टीवी शोज में सहायक भूमिका कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >