Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का सोशल मीडिया यूजर्स को अल्टीमेटम, बोले- मेरे फैंस होने की आड़ में फर्जी…

Allu Arjun: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने लिखा, “फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें.”

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसकी पहली वजह उनकी हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ की ताबड़तोड़ कमाई है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. तो वहीं, दूसरी ओर इसी फिल्म की स्क्रीइंग के दौरान मची भगदड़ में गई एक महिला की जान को लेकर विवाद है. इस मामले पर जहां, कुछ लोग एक्टर के सपोर्ट में हैं तो वहीं, कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं. अब इस मामले पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी हैं और सोशल मीडिया यूजर्स को एक पोस्ट शेयर कर अल्टीमेटम दिया है. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में क्या लिखा?

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वह हमेशा की तरह जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें.” एक्टर ने आगे लिखा, “फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें.”

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर अब यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. एक फैन ने कहा, ‘लव यू सर, हम हमेशा आपके साथ हैं.’ दूसरे ने लिखा- उन लोगों पर शर्म आती है, जो इतने भले आदमी को ट्रोल कर रहे हैं. मालूम हो 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी. तो वहीं, कुछ लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया तो और 14 दिन के रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया गया, लेकिन उसी दिन अर्जेन्ट मीटिंग बुलाकर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई थी. इसके बाद 1 रात गुजारकर एक्टर अगले दिन रिहा हो गए थे.

Also Read: Why Allu Arjun Arrested: क्यों गिरफ्तार हुए थे ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन? जानें भगदड़ से लेकर मौत तक का पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >