Allu Arjun: संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, जानें क्यों सीक्रेट रखा गया सुपरस्टार का दौरा

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 7 जनवरी, मंगलवार के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्री तेज से मिलने अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके दौरे को गोपनीय रखा गया.

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 7 जनवरी, मंगलवार के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्री तेज से मिलने अस्पताल पहुंचे. दरअसल, एक्टर को 4 दिसंबर, 2024 के दिन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना में एक महिला की मौत और उसके बेटे के जख्मी होने के बाद भी मुलाकात नहीं करने पर ट्रोल किया जा रहा था. ऐसे में एक्टर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए मंगलवार की सुबह गोपनीय रूप से अस्पताल का दौरा किया. उनका यह दौरा गोपनीय क्यों था, आइए आपको बताते हैं.

जख्मी बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की अस्पताल दौरे की तस्वीरें ट्रेड विशेषज्ञ मनोबाला विजयबालन ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसमें एक्टर अपनी ब्लैक कार में भारी सुरक्षा के बीच पहुंचते हुए नजर आए हैं. इसके लिए उन्होंने पहले पुलिस से इजाजत मांगी थी, जिसके बाद उन्हें एक नोटिस भेजा गया. इस नोटिस में कहा गया था कि उन्हें एक बार फिर रविवार को अस्पताल जाने पर विचार करना चाहिए और साथ ही वह यह भी सुनिक्षित करें कि उनके जानें से वहां के मरीजों और स्टाफ्स को कोई परेशानी न हो.

क्यों गोपनीय रखा गया दौरा?

पुलिस ने नोटिस में आगे यह भी कहा कि अगर वह इसके बाद भी अस्पताल जाना चाहते हैं तो उन्हें पुलिस और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के साथ तालमेल बनाना होगा. इसी वजह से उनके एंट्री और एग्जिट को सीक्रेट रखा गया था ताकि अस्पताल में माहौल शांत रह सके और मरीजों को कोई दिक्कत न हो.

यह भी पढ़े: VIDEO: अब गैलेक्सी अपार्टमेंट में पर नहीं मार पाएगा कोई परिंदा, Salman Khan के घर में लगे बुलेटप्रूफ शीशे

यह भी पढ़े: VIRAL VIDEO: क्या से क्या हो गए South Actor Vishal, रुला देगी सुपरस्टार रहे साउथ के एक्टर की ये हालत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >