Allu Arjun Arrested Updates: 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे पुष्पा 2 स्टार, वकील से की यह रिक्वेस्ट

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Allu Arjun Bail: लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने 4 दिसंबर को उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया था. अब एक्टर को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अल्लू अर्जुन की हुई पेशी

हिरासत में लेने के बाद अल्लू अर्जुन की मेडिकल करवाई गई थी. पुलिस की गाड़ी एक्टर को लेकर नामपल्ली कोर्ट पहुंची. जहां उनकी पेशी हुई और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. एक्टर गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, “मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी और कानून अपना काम कर रहा है.”

क्यों पुष्पा स्टार को किया गया गिरफ्तार

अभिनेता की एक झलक पाने के लिए 4 दिसंबर की रात संध्या थिएटर में बड़ी भीड़ जमा हो गई थी. हर कोई अल्लू अर्जुन का दीदार करना चाहता था. ऐसे में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई और 35 वर्षीय महिला ने अपना जान गंवा दिया. वहीं उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सेक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Also Read- Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की अचानक हुई गिरफ्तारी पर ससुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कृपया हमें… VIDEO

Also Read- Allu Arjun Arrested: गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन की पहली तसवीर आई सामने, इस लुक में दिखे पुष्पा 2 स्टार, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >