Bhool Bhulaiyaa 4 में अक्षय कुमार की होगी वापसी, फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर बोले- उन्हें वापस पाकर…

Bhool Bhulaiyaa 4: निर्देशक अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 4 में अक्षय कुमार की वापसी पर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने कहा कि अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होती है, तो मैं उन्हें लाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं.

Bhool Bhulaiyaa 4: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. रूह बाबा को दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं कई फैंस ने ओजी अक्षय कुमार को काफी मिस किया. अब डायरेक्टर अनीस बज्मी ने हिंट दिया है कि पार्ट 4 में अक्षय की वापसी हो सकती है.

क्या भूल भुलैया 4 में होगी अक्षय कुमार की वापसी

निर्देशक अनीस बज्मी ने पिंकविला संग एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में लौटने की संभावना पर बड़ा अपडेट दिया. फिल्म निर्माता ने कहा कि यह एक रोमांचक सहयोग होगा और हम तभी इसे कर पाएंगे जब स्क्रिप्ट की डिमांड हेगी. उन्होंने कहा, “दोस्ती, प्यार एक अलग जगह होती है. अगर भूल भूलैया 4 की कहानी में अक्षय फिट बैठते हैं, तो मुझे उन्हें वापस पाकर बहुत खुशी होगी.”

भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या बोले थे अनीस बज्मी

हाल ही में, अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी बात की थी और स्वीकार किया कि अगर सिंघम अगेन के साथ क्लैश नहीं हुआ होता, तो मूवी और ज्यादा कमाई करती. निर्माता ने कहा, “बिना किसी क्लैश के यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म करती. अगर हम सोलो रिलीज करते तो बिजनेस दोगुना हो जाता और यही बात उन पर भी लागू होती है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में नहीं मिलेगा सपोर्ट, जानें कार्तिक आर्यन ने क्यों कहा ऐसा

Also Read- Look Back 2024: जेठालाल के शो छोड़ने की धमकी से लेकर बबीता जी-टप्पू की सगाई तक, विवादों में रही TMKOC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >