Akshay Kumar Fees: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में उन खबरों पर रिएक्ट किया. जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने कॉमेडी ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 1.7 करोड़ रुपये फीस ली है. खिलाड़ी कुमार ने इन रूमर्स को पूरी तरह गलत बताया और साफ लिया कि उन्हें इतनी रकम मिली ही नहीं है.
क्या वेलकम टू द जंगल के लिए अक्षय कुमार ने ली 1.7 करोड़ की फीस
‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब एक पत्रकार ने उनकी फीस को लेकर सवाल पूछा, तब अक्षय ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि जितनी रकम की चर्चा हो रही है, उतनी तो उन्होंने ली भी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक इमोशनल जुड़ाव रखती है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मूवी की कहानी दिवंगत लेखक नीरज वोरा ने लिखी थी, जिनका योगदान हिंदी सिनेमा में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर
‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में अनलिमिटेड कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. ट्रेलर की शुरुआत बड़े और दमदार अंदाज में होती है, जहां एक साथ कई कलाकार नजर आते हैं. कहानी में जबरदस्त भ्रम, मजेदार परिस्थितियां देखने को मिलते हैं. मजनू भाई वाला सीन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन लग रहा है.
इस दिन रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
‘वेलकम टू द’ जंगल का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं का दावा है कि इस बार दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा मजा आने वाला है. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स की टोली है.
यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़कर चला गया करण, नंदिनी-दामिनी की हुई जबरदस्त बहस
