Kesari Chapter 2 देखने से पहले अक्षय कुमार ने की फैंस से अपील, बोले- शुरुआत के 10 मिनट…

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ आज 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ऐसे में अगर आप इसे देखने का मन बना रहे हैं, तो आपको अक्षय कुमार की एक बात का बहुत ध्यान रखा होगा. वो क्या है, आइए बताते हैं.

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ आज यानी 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को उजागर करती है. फिल्म में अक्षय कुमार, सी. शंकरन नायर का किरदार निभा रहे हैं, जिसने हादसे के बाद ब्रिटिश सरकार को लंदन की अदालत में चुनौती दी थी. वहीं, आर. माधवन खलनायक तो अनन्या मुख्य किरदार में हैं. इस बीच फिल्म को देखने से पहले आपको एक चीज बिलकुल नहीं करती है. ऐसा हम नहीं, बल्कि अक्षय कुमार ने फैंस से अपील करते हुए बताया है.

अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील

केसरी चैप्टर 2 की बीते दिन स्क्रीनिंग हुई, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे काजोल ट्विंकल खन्ना, टाइगर श्रॉफ, राशा ठडानी, अवनीत कौर और साजिद खान जैसे स्टार्स पहुंचे. अब यहीं से अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर फैंस से अपील करते हुए कह रहे हैं, “जितने भी लोग इस फिल्म को देखने आएंगे, उनसे हाथ जोड़कर विनती है कि इस फिल्म को जब आप देखने आएं तो इसकी शुरुआत बिलकुल न मिस करें. यह सबसे ज्यादा जरुरी है. इसलिए जो इसे देखने आये वह लेट नहीं आए और शुरू के 10 मिनट को जरूर देखें.”

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग को लेकर इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का कहना है कि फिल्म पहले दिन लगभग 6 करोड़ रुपये का कलेक्शनकर सकती है. वहीं, फिल्म से जुड़े अन्य सूत्रों ने दावा किया है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहता है, तो केसरी 2 7 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है.

यह भी पढ़े: Kesari 2 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें स्क्रीन काउंट और एडवांस बुकिंग स्टेटस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >