Ajey The Untold Story Of A Yogi Box Office: योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक ने इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इतने पर सिमटी

Ajey The Untold Story Of A Yogi Box Office: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी 19 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि जॉली एलएलबी 3 से टक्कर के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. आइये जानते हैं इसने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए.

Ajey The Untold Story Of A Yogi Box Office: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिल्म को टिकट खिड़की पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसमें अनंत जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया था. फिल्म में परेश रावल भी योगी के गुरु की भूमिका में हैं, जो महंत अवैद्यनाथ से प्रेरित हैं. दूसरे स्टार में दिनेश लाल यादव, पवन मल्होत्रा, अंकुर ठाकुर, सरवर आहूजा और राजेश खट्टर जैसे स्टार्स शामिल है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है.

अजेय ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजेय ने भारत में अब तक 1.57 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 1.82 करोड़ है. इसने अनुराग कश्यप की निशानची के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 1.33 करोड़ की कमाई की है.

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.57 करोड़ रुपये

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी के बारे में

यह फिल्म उत्तर प्रदेश के एक युवा लड़के की जर्नी पर आधारित है. जिसने सांसारिक जीवन त्याग दिया और भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों में से एक बन गया. यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब “द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर” से प्रेरित है. अनंत जोशी के अलावा, इस फिल्म में परेश रावल, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, राजेश खट्टर, पवन मल्होत्रा ​​और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफिस पर मूवी की टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा, जॉली एलएलबी 3 और अनुराग कश्यप की निशानची से हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुस्त पड़ी बागी 4 की कमाई, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Salman Khan: 7 साल तक सलमान खान रहे दर्द भरी बीमारी से जूझते, कहा- इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >