Gadar 2 की सफलता के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, तारा सिंह की झोली में आयीं ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

फिल्म गदर 2 से सनी देओल ने 2023 में तहलका मचा दिया था, लेकिन क्या वो साल 2024 में भी कुछ धमाल कर पाएंगे. 2024 में उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है, जिससे एक बार वो फिर से बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए बेकरार है.

सनी देओल साल 2023 में अपनी एवरग्रीन फिल्म गदर के सीक्वल गदर 2 के वजह से बेहद ही सुर्खियों में रहे. सनी और अमीषा यानी की तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 2023 में तो सनी ने अपनी फिल्म से दर्शकों पर जादू बिखेर दिया. अब फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं की एक्टर साल 2024 में किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. यूं तो सनी अब बेहद ही कम फिल्में करते नजर आते हैं, लेकिन वर्तमान में सनी के पास काफी सारे प्रोजेक्ट हैं. उनके अपकमिंग प्लान्स. तो आपको बताते है उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में.

Also Read: Animal की सक्सेस पार्टी में क्यों अकेले रह गए बॉबी देओल, जश्न में शामिल नहीं हुए सनी देओल, जानें वजह
Also Read: Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं…’
‘बॉर्डर 2’

सनी देओल के अपकमिंग प्लान्स में 1997 में आई एवरग्रीन फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ भी शामिल है. बॉर्डर एक ऐसी फिल्म थी जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. इस फिल्म में सरहद पर होने वाले जंग और फौजियों के परिवार की स्थिति को बड़े ही बारीकी से दिखाया गया था. इस फिल्म को देखकर करोड़ों लोगों की आंखें नम हो गई थी और कई लोग तो आज तक उस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. अब उसी फिल्म का एक सीक्वल आ रहा है जिसके लिए फैंस बेहद ही बेताब हैं. इस फिल्म में 1971 में हुई भारत पाक की लड़ाई को बखूबी तरीके से दर्शाया जाएगा. इस फिल्म के निर्माता जे पी दत्ता हैं और फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म सनी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है.

Also Read: धर्मेंद्र की फैमिली में एक से बढ़कर एक लग्जरी कार, जानें हेमा मालिनी और सनी देओल की गाड़ियों के नाम
Also Read: VIDEO: सनी देओल ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का किया रिव्यू! जानिए क्या कहा
सफर

इस साल के अंतिम में सनी देओल का एक वीडियो बड़ा ही वायरल हो रहा था जहां लोग ये अंदाजा लगा रहे थे की सनी शराब के नशे में डोलते हुए नजर आ रहे थे हालांकि बाद में उनके द्वारा ये जानकारी दी गई की वो नशे में नहीं घूम रहे थे बल्कि वो अपनी आने वाली फिल्म ‘सफर’ का एक सीन शूट कर रहे थे. इस फिल्म को शशांक उद्रापुरकर डायरेक्ट कर रहे हैं. जानकारियों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और ये फिल्म जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे.

Also Read: Sunny Deol ने अपने शराब वाले वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई यह है कि मैं…
अपने 2

सनी देओल साल 2024 में “अपने 2” फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं और हो सकता है कि साल के अंत तक वो अपने फैंस को इस खूबसूरत फिल्म का पैगाम दे दें. इस फिल्म में सनी के साथ उनका बेटा करण देओल भी शामिल है. ये फिल्म साल 2007 में आए फिल्म अपने का एक सीक्वल है जिसमें सनी उनके पिता धर्मेंद्र और उनका भाई बॉबी देओल मौजूद थे. ये फिल्म एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा फिल्म होने वाली है.

Also Read: Sunny Deol VIDEO: मुंबई की सड़कों पर नशे में लड़खड़ाते दिखे सनी देओल, गदर 2 एक्टर ने बताई पूरी सच्चाई
हाउसफुल 5

मीडिया रिपोर्ट्स से आई जानकारियों के अनुसार मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ के 5वे सीकवल में सनी देओल भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के पुराने सारे पार्ट बेहद ही हिट रहे हैं और ये सारी सीरीज मनोरंजन और कॉमेडी से भरपूर रही हैं. अक्षय कुमार और सनी देओल ने अगर स्क्रीन शेयर किया तो उनकी जोड़ी देखने लायक होगी हालांकि इस फिल्म में सनी देओल की मौजूदगी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी अब तक नहीं आई है. तो आपको बताते है उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में.

Also Read: Sunny Deol: इस खास रोल को निभाने के लिए सनी देओल ले रहे 45 करोड़? गदर 2 के बाद एक्टर की चमकी किस्मत

11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने विश्व भर में लगभग 700 करोड़ की कमाई की थी . दर्शक तारा सिंह और सकीना यानि की सन्नी और अमीषा पटेल की जोड़ी को देखकर खूब खुश हुए थे और साथ ही इस फिल्म के गाने भी इतने शानदार थे जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था, अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सनी 2024 में अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाएंगे और क्या इस साल वो अपने ही फिल्म बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाएंगे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >