सुबह 3 बजे एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज करते थे अर्जुन कपूर, मलाइका संग ब्रेकअप के बाद ऐसा हो गया था हाल

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है. अब एक्टर ने स्वीकार किया कि वह भी सुबह 3 बजे तक अपनी एक्स को टेक्स्ट कर चुके हैं.

Arjun Kapoor: एक वक्त पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक थे. हालांकि 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद स्टार्स का ब्रेकअप हो गया. सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने क्लियर किया था कि वह अब सिंगल हैं. हालांकि कपल का ब्रेकअप क्यों हुआ, इसकी वजह सामने नहीं आई है. अब एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि वह अपनी एक्स को 3 बजे तक मैसेज करते थे.

अर्जुन कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड को 3 बजे तक किया है मैसेज

मैशेबल इंडिया संग एक इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सुबह 3 बजे किसी खास दोस्त को मैसेज किया है. इसपर एक्टर ने कहा, “क्या आपने कभी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देर रात मैसेज नहीं भेजा है. अगर नहीं, तो वो शख्स ही झूठ बोल रहा है.

कब से मलाइका और अर्जुन कपूर ने शुरू की थी डेटिंग

सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बड़ा बयान दिया था. एक्टर ने पुष्टि की थी कि वह सिंगल हैं. अर्जुन और मलाइका ने 2018 में डेटिंग शुरू की और 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. तब से, उन्हें एक साथ डिनर डेट और वेकेशन मनाते देखा गया. हालांकि एक इवेंट में मलाइका ने अर्जुन को नजरअंदाज कर दिया था. जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी.

Also ReadMalaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

Also Read Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद, मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा ‘टॉक्सिक लोगों से दूर…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >