दिलीप कुमार से पहले इस एक्टर के प्यार में थीं मधुबाला, इस वजह से टूटा था रिश्ता,एक्ट्रेस की बहन ने किया खुलासा

मधुबाला और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता. दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, लेकिन उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई. दोनों कानौ साल लंबे रिलेशनशिप में थे. लेकिन क्या आप जानते है दिलीप कुमार से पहले एक्ट्रेस किसके प्यार में थी.

Madhubala Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) की आज 90वां जयंती है. मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था. उनकी खूबसूरती का दीवाना हर कोई था. आज भी लोगों को फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की अनारकली और सलीम की अधूरी प्रेम कहानी याद है. दिलीप कुमार संग उनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई. लेकिन क्या आप जानते है कि उन्हें पहली बार एक्टर प्रेमनाथ से प्यार हुआ था.

मधुबाला इस एक्टर के प्यार में थीं

मधुबाला और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता. दोनों एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, लेकिन वो कभी एक ना हो सके. मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने ईटाइम्स से एक इंटरव्यू में बताया कि, उन्हें पहली बार प्रेमनाथ से प्यार हुआ था. इस बारे में उन्होंने कहा, लेकिन उन दिनों हिंदू और मुस्लिम शादी नहीं कर रहे थे. आज समय बदल गया है. मेरे पिता ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह परिवार के प्रति जवाबदेह है.

इस वजह से टूटा था रिश्ता

मधुर भूषण ने आगे बताया, यह उनके लिए मुश्किल नहीं था. यह एक शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप था. दोनों अपना करियर बनाना चाहते थे. यह ऐसा था जैसे लड़का लड़की से मिलता है और वे एक साथ भविष्य के सपने देखने लगते है. बता दें कि मधुर ने साल 2013 में मधुबाला और प्रेमनाथ की लवस्टोरी के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, एक्ट्रेस को पहले प्रेमनाथ से प्यार हो गया था और ये रिश्ता छह महीने तक चला था. प्रेमनाथ चाहते थे कि एक्ट्रेस अपना धर्म परिवर्तन कर ले, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

दिलीप कुमार को एक्ट्रेस भूली नहीं थीं

बता दें कि मधुबाला और दिलीप कुमार नौ साल लंबे रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया. मधुर भूषण ने खुलासा किया, वह उन्हें कभी नहीं भूली. वह ब्रीच कैंडी अस्पताल भी आये थे जब वह बीमार थी और उनसे कहा कि वे फिर से साथ काम करेंगे. तब उसकी शादी नहीं हुई थी. उनकी शादी के बाद, वे कभी नहीं मिले.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर कब आएगा? रिलीज डेट आई सामने! जानें कहां देख सकेंगे वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >